कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर उठाया सवाल, कहा ‘कोई सबूत तो दिया नहीं’
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर उठाया सवाल, कहा ‘कोई सबूत तो दिया नहीं’
देश की दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने बयानों के चलते मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं। सोमवार को यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर में हैं। आज सोमवार को जम्मू के सतवारी चौक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल करते हुए कहा कि वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह pic.twitter.com/J2gNBtVGL3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2023
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने कई दावे किए लेकिन कोई भी प्रमाण नहीं दिया। बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा केवल झूठ पर राज कर रही है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी ना संसद में पेश की गई और ना ही सार्वजनिक की गई। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा की सरकार केवल हिंदू-मुसलमान में नफरत फैला रही है और कोई काम नहीं कर रही।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि ‘हुकूमत यहां का फैसला नहीं कराना चाहती, यहां की समस्या का निदान नहीं करना चाहती। यह समस्या कायम रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहें और लोगों में हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि अगर प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान से इतनी नाराज़गी है तो बिना बुलाए नवाज़ शरीफ के घर शादी कार्यक्रम में क्यों पहुंच जाते हैं। यहां तक पुलवामा हमले की जानकारी पीएम ने देश के सामने और या संसद के सामने नहीं रखी.’






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/fr-AF/register-person?ref=JHQQKNKN