कल शाम 7 बजे पीएम मोदी करेंगे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन, ऐसा दिखता है कर्तव्य पथ

कल शाम 7 बजे पीएम मोदी करेंगे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन, ऐसा दिखता है कर्तव्य पथ
कल यानी 8 सितंबर की शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में इंडिया गेट पर ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी इंडिया गेट के पास स्थापित स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। बुधवार 7 सितंबर को पीएमओ द्वारा एक बयान जारी यह जानकारी दी। बता दें कि राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक का मार्ग राजपथ के नाम से जाना जाता था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है।
🔲 प्रधानमंत्री @narendramodi 8 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट पर ‘कार्तव्य पथ’ का उद्घाटन करेंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। pic.twitter.com/cVwRLAEC8j
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 7, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी गुरुवार आठ सितंबर को कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा के तहत नए संसद भवन का निर्माण होने के साथ-साथ राजपथ (अब कर्तव्य पथ) के आसपास के इलाकों को भी रीडेवलप करा रही है।
ऐसा दिखता है कर्तव्य पथ
कर्तव्य पथ की जो वीडियो मीडिया ने जारी की है, इसमें देखा जा सकता है कि राजपथ के दोनों ओर सड़क के किनारे का हिस्सा खूबसूरती से सजाया गया है। वीडियो में राजपथ कर्तव्य पथ बनने के बाद कैसा दिखेगा इसकी झलक देखी जा सकती है।
#WATCH दिल्ली: पुनर्विकसित कर्तव्य पथ का वीडियो जिसे जल्द ही सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला जाएंगा।#delhi pic.twitter.com/xppFpFhAab
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 7, 2022






hgh apotheke kaufen
References:
https://hedge.fachschaft.informatik.uni-kl.de/Z2ULUvPeRcScvgq8feY3Dg