कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के पास हज़ारों की संख्या में जुटे MES और NCP के कार्यकर्ता, सीमा विवाद को लेकर प्रदर्शन, धारा 144 लागू

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के पास हज़ारों की संख्या में जुटे MES और NCP के कार्यकर्ता, सीमा विवाद को लेकर प्रदर्शन, धारा 144 लागू
आज सोमवार को अंतर्राज्यीय सीमा मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र एकीकरण समिति और राकांपा के सदस्यों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के नजदीक कोगनोली टोल प्लाजा के पास हुआ। इस प्रदर्शन के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर अधिकारी अलर्ट पर हैं।
बेलगावी, कर्नाटक | महाराष्ट्र एकीकरण समिति और राकांपा के सदस्यों ने अंतर्राज्यीय सीमा मुद्दे को लेकर कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के पास कोग्नोली टोल प्लाजा के पास विरोध प्रदर्शन किया, धारा 144 लागू है।
पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर अधिकारी अलर्ट पर हैं। pic.twitter.com/HZiQh0VmwI
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 19, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकांपा के हसन मुश्रीफ और शिवसेना के कोल्हापुर जिला अध्यक्ष विजय देवाने को आज कर्नाटक के बेलगावी में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के 300 से अधिक सदस्यों को सीमा पर रोक दिया गया और कर्नाटक सरकार द्वारा वापस भेज दिया गया जिसके बाद कुछ नेताओं को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बता दें कि पिछले पांच दशकों से इस मुद्दे को उठ रहे मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति (MMES) के कार्यकर्ता इस मुद्दे को उठा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने शीतकालीन सत्र से पहले विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी।






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.