Amarnath Yatra 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर ज़िले के टिकरी में आज कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ. अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का टिकरी में काली माता मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का उधमपुर ज़िले के टिकरी में काली माता मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। pic.twitter.com/mC4pDSU19k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2023
उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान आधार शिविर पूरी तरह भोले के रंग में रंगा गया. भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की.
बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा का बंदोबस किया गया है. वीरवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच गया था. गौरतलब है कि यात्रा के दौरान कई जगहों पर भूस्खलन होने के कारण यह पहली बार है कि पत्थरों से बचने के लिए श्रद्धालुओं को हेलमेट दिए जा रहे हैं.
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था सबसे पहले बालटाल और पहलगाम के बेस कैंप पहुंचेगा, वहां से यात्रा औपचारिक रूप से शनिवार को शुरू होगी. बालटाल और पहलगाम रूट से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेगा.





