ताज़ा खबरें

ओयो ग्रुप के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता का हुआ निधन, 20वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर की मौत

ओयो ग्रुप के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता का हुआ निधन, 20वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर की मौत

 

ओयो रूम्स के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज यानी शुक्रवार को रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की एक दुर्घटना में मौत हो गयी। शुक्रवार को रमेश अग्रवाल की अपने अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। पुलिस रमेश अग्रवाल की आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। रितेश अग्रवाल की अभी सात मार्च 2023 को गीतांशा सूद से शादी हुई थी। रमेश अग्रवाल के निधन की पुष्टि OYO के एक प्रवक्ता ने की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के वक्त घर के अंदर रमेश अग्रवाल के बेटे रितेश, बहू और उनकी पत्नी मौजूद थीं।

रमेश अग्रवाल डीएलएफ फेज-4 स्थित द क्रेस्ट कंडोमिनियम में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेंद्र विज ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की 20वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ओयो रूम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल के रूप में हुई। हादसे के वक्त रितेश अग्रवाल, उनकी मां और उनकी नव विवाहित पत्नी गीतांशा फ्लैट में ही मौजूद थे।

रितेश अग्रवाल ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा है कि इस वक्त उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा है कि भारी मन के साथ मैं यह साझा करना चाहता हूं कि हमारे मार्गदर्शक मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। उन्होंने पूरा जीवन जिया और मुझे व हम सभी को प्रेरित किया। उनका निधन हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button