ताज़ा खबरें

ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन की हुई जोरदार टक्कर, 132 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की आशंका

ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन की हुई जोरदार टक्कर, 132 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की आशंका

ओडिशा के बालासोर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यह बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी और चेन्नई हावड़ा  कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की जोरदार भिंड़ंत हो गयी। जिसके परिणामस्वरूप, 8 कोच पटरी से उतर गए और कई यात्री उनके नीचे फंस गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में करीब 132 लोगों के घायल होने की सूचना है।

स्थानीय अधिकारियों, पुलिस और रेलवे की ओर से युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।  इस घटना के बाद ट्रेन के पटरी से उतरने के संबंध में पूछताछ के लिए रेलमदद अस्थायी हेल्पलाइन नंबर (044- 2535 4771) जारी किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों की मदद के लिए ओडिशा सरकार, दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रही है। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को तुरंत 033- 22143526/ 22535185 नंबर के साथ सक्रिय कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हमने रेलवे अथॉरिटीज से संपर्क किया.. हमने अपना कंट्रोल रूम भी एक्टिवेट कर दिया है। हम ओडिशा सरकार के साथ नियमित संपर्क में हैं। बंगाल से एक उच्च स्तरीय टीम भी बालासोर के लिए रवाना हुई..घटना में कई यात्री घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button