ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

उन्नाव रेप कांड : राहुल गांधी का भाजपा पर वार, कहा भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप लगे तो मत करो सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान परचुटकी लेते हुए कहा, अगर भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप लगे तो भारतीय महिलाओं को सवाल नहीं करना चाहिए.

ट्विटर पर लेते हुए गांधी ने लिखा, ” बेटी बचाओ-बेटी पढाओ। भारतीय महिलाओं के लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन। यदि भाजपा विधायक पर आपके साथ बलात्कार करने का आरोप है तो सवाल न पूछें. ”

उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना को लेकर कांग्रेस नेता ने रविवार को भाजपा पर हमला किया, जिसमें उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना उस समय हुई जब वह अपने परिवार और वकील के साथ यात्रा कर रही थी और रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाडी को टक्कर मर दी.

इस हादसे में पीड़िता के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका फिलहाल लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. तमाम विपक्षी दलों ने कहा कि यह एक हादसा नहीं बल्कि एक साजिश है. पीड़िता ने भी इसे मारने की साजिश बताया है.

ALSO READ: उन्नाव एक्सीडेंट: यूपी पुलिस ने कहा हम CBI जांच के लिए तैयार, कॉल डिटेल की हो रही…

बता दें कि उन्नाव रेप केस की पीड़िता के रोड एक्सीडेंट के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सिंह सेंगर और 8 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सेंगर और उनका भाई पहले ही जेल में हैं.

उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ने वर्ष 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button