ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम’ में हिस्सा लेने पहुंचें पीएम मोदी, सीएम योगी भी रहे साथ में मौजूद

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम’ में हिस्सा लेने पहुंचें पीएम मोदी, सीएम योगी भी रहे साथ में मौजूद

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचें। यहाँ उन्होंने ‘नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम’ में हिस्सा लिया। बता दें कि इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

इसके बाद पीएम मोदी ने वाराणसी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “यह पहली बार है जब मैंने काशी का नामांकन अपनी मां के बिना किया है, मां गंगा ही मेरी मां हैं। मैंने इसलिए कहा था कि मां गंगा ने मुझे पहले काशी बुलाया था अब मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “INDI गठबंधन वाले महिलाओं को आरक्षण का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार आती है वहां महिलाओं का जीना दुभर हो जाता है। वाराणसी के लोग उत्तर प्रदेश-बिहार दोनों के जंगलराज से परिचित हैं। बेटियों को सुरक्षा के डर से पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ता था और सपा वाले बेशर्मी से कहते थे लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है। आज सपा के लड़के गलती करें, योगी आदित्यनाथ की सरकार उनका वह हाल करेगी जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।”

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक माताएं, बहनें, महिलाएं केंद्र में आई हैं। आप बताइए जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चलता, यह बात 60 वर्षों तक सरकारों को समझ नहीं आई। कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button