ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में मंत्री मंडल का हुआ विस्तार, इन नेताओं को योगी कैबिनेट में मिली जगह, पढ़ें 

उत्तर प्रदेश में मंत्री मंडल का हुआ विस्तार, इन नेताओं को योगी कैबिनेट में मिली जगह, पढ़ें 

 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा 2024 से ठीक पहले भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने आज यानी मार्च 05 को उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार किया है। यहाँ चार नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, भाजपा नेता दारा सिंह चौहान, RLD विधायक अनिल कुमार और भाजपा के सुनील कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

 

 

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद SBSP प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, “गरीबों की सेवा का जो लक्ष्य है उसमें हम अनवरत काम करते रहते हैं… सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसे हम गरीब और कमजोर लोगों तक पहुंचाने का हम काम करेंगे, उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे…”

भाजपा नेता दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा, “आज जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा… मैं इस क्षण के लिए पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं।”

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद RLD विधायक अनिल कुमार ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत खुशी का पल है। मैं पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं… लोकसभा चुनाव में सब मजबूती से लड़ेंगे।”

इस बीच उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई दी और कहा, “…आज 4 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है मैं उन्हें बधाई देता हूं… उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे।”

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button