ताज़ा खबरेंभारत

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में दिखाया जाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

उत्तर प्रदेश: दुनिया भर की निगाहें इन दिनों चंद्रयान-3 पर टिकी हुईं हैं. चंद्रयान-3 के साथ ही भारत अंतरिक्ष की दुनिया में सबसे बड़ा इतिहास रचने के लिए तैयार है. ISRO भी अपने चंद्रयान-3 का चांद पर उतरने का इंतजार कर रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा स्कूलों में चंद्रयान के लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा. राज्य सरकार की तरफ से जारी एक आदेश में बेसिक शिक्षा के सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य को ये जिम्मेदारी दी गई है.

 

राज्य सरकार की तरफ से जारी एक आदेश में बेसिक शिक्षा के सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वह आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी न्यूज का प्रसारण अपने स्कूलों में करें और बच्चों को चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लाइव दिखाएं. सरकारी आदेश में लिखा है कि विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक विशेष सभा करायें.

 

वहीं 23 अगस्त 2023 को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट और इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा.

 

इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में हवन किया जा रहा है.

 

गौरतलब है कि हर एक भारतीय साथ ही दुनिया भर की नजर इस वक्त चंद्रयान-3 पर बनी हुई है. द्रयान-3 मिशन पर खगोलशास्त्री, प्रोफेसर डॉ. आर.सी. कपूर ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा, लैंडर और रोवर फिलहाल चंद्रमा के प्री-लैंडिंग कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं. इन्हें (लैंडर और रोवर) पिछली बार की स्थिति की जांच करके तैयार किया गया है. एल्गोरिथम को बग-मुक्त बनाया गया है. लैंडर के डिजाइन का एक प्रमुख हिस्सा लेग मैकेनिज्म है, इसे भी मजबूत किया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button