ताज़ा खबरें

उत्तराखंड: चमौली में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 की हुई मृत्यु

उत्तराखंड: चमौली में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 की हुई मृत्यु

उत्तराखंड के चमोली जिले में आज एक बढ़ा हादसा हो गया। यहाँ अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात में मौत हुई थी और सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची तो इस दौरान मृतक के परिजनों समेत अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। कहा जा रहा है कि इसी दौरान वहां करंट फैला और मौजूद लोग चपेट में आ गए।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेसन ने मीडिया बताया को बताया कि इस हादसे में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और पांच होम गार्ड समेत लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। जांच जारी है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि रेलिंग पर करंट था और जांच से आगे की जानकारी सामने आएगी।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट किया जा रहा है। मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button