Hindi Newsportal

दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है यमुना नदी का पानी, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बरकरार

0 149
दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है यमुना नदी का पानी, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बरकरार

 

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशाने के ऊपर बह रहा है। हालांकि पहले से अब बाढ़ जैसे हालातों से राहत मिली है। लेकिन जगह-जगह पर अभी जलभराव जैसे स्थिति बनी हुई है। आज सुबह 9 बजे यमुना नदी के वाटर लेवल 205.60 मीटर दर्ज किया गया है। जो खतरनाक माना जाता है।

दिल्ली में बारिश के बाद एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान के पार पहुंच चुका है।  यमुना का जलस्तर करीब 12 घंटे पहले ही खतरे के निशान से नीचे गया था।

लेकिन बुधवार सुबह खतरे के निशान 205.33 मीटर को फिर पार कर गया। यह रिकॉर्ड सुबह 6 बजे दर्ज की गयी थी। उसके बाद जब 9 बजे जांच की गयी, तो पाया गया, जलस्तर बढ़कर 205.60 मीटर पर पहुंच गया है. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम छह बजे तक बढ़कर 205.72 मीटर होने की आशंका है।

बता दें कि दिल्ली के कुछ हिस्से पिछले एक सप्ताह से जलभराव और बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। शहर में केवल दो दिनों में महीने में होने वाली सामान्य वर्षा का 125 प्रतिशत बारिश हुई।