ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश में अब गाड़ी पर जाति लिखवाना पड़ेगा महंगा, जाति सूचक स्टीकर्स लगाने पर वाहन होगा सीज,कटेगा चालान

वाहनों पर जातिसूचक स्टीकर लगाना आजकल फैशन के साथ आम बात हो गयी है। खासकर, उत्तर प्रदेश में यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। सड़क पर चलते हुए आपकी नजरें ऐसी वाहनों से जरूर टकरा जाएंगी जिन पर जातिगत स्टीकर जैसे, क्षत्रीय, ब्राम्हण, यादव या जाट इत्यादि के स्टीकर लगे होंगे। लेकिन वाहनों पर अब ऐसे स्टीकर लगाने वालों को ये कदम महंगा पड़ने वाला है।

दरअसल उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के निर्देशों के बाद इस अभियान की शुरूआत की है, जिसके तहत ऐसे वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया जाएगा जिन पर जातिसूचत स्टीकरों का इस्तेमाल किया गया होगा।

यूपी परिवहन विभाग के मुताबिक राज्य में अगर कार, मोटरसाईकिल, बस, ट्रक, ट्रैक्टर और ई रिक्शा पर राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय समेत तमाम जाति सूचक शब्द दिखते हैं तो वाहन सीज कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े : भारत में बीते 24 घंटों में दर्ज 20,131 नए मामले, 4 राज्यों में वैक्सीनेशन का ड्राई रन भी शुरू

होगी कार्रवाई भी।

परिवहन विभाग के अनुसार वाहनों पर जाति सूचक शब्द पाए जाने पर धारा 177 में चालान या सीज करने की कार्रवाई होगी।

एकाएक क्यों दिया यूपी सरकार ने ये आदेश।

बता दे कि महाराष्ट्र के शिक्षक हर्षल प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा था, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में दौड़ते जातिवादी वाहनों को समाजिक ताने बाने के लिए खतरा बताया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी। इसी खत के बाद UP के अपर परिवहन आयुक्त ने जाति लिखे वाहनों के खिलाफ प्रदेश में अभियान चलाने और उन्हें जब्त करने का आदेश दिया और अब ये कार्रवाई की जा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button