ताज़ा खबरें

इंदौर में बड़ा हादसा, झूलेलाल मंदिर की छत धसने से बावड़ी में गिरे लोग, 35 शव बरामद, बचाव अभियान जारी

इंदौर में बड़ा हादसा, झूलेलाल मंदिर की छत धसने से बावड़ी में गिरे लोग, 35 शव बरामद, बचाव अभियान जारी

कल यानी रामनवमी के दिन इंदौर शहर के झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंस गयी जिससे कई लोग बावड़ी में गिर गए थे।ताजा अपडेट के मुताबिक हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी मिली है कि सुबह करीब 11.30 बजे की घटना के बाद से अभी तक चले रेस्क्यू अभियान में अब तक कई लोगों को बावड़ी से निकाला गया, जिनमें दो बच्चियां भी हैं। इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि 18 लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जिसमें से दो लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला अधिकारी ने बताया कि 35 लोगों की जान चली गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। सेना, NDRF और SDRF की टीमें खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।

बता दें कि इंदौर के महू कैंट क्षेत्र से भारतीय सेना की टुकड़ी ने रेस्क्यू ऑपरेशन संभाला है। पुरानी बावड़ी की छत के टूट जाने के चलते हादसा हुआ था। 40 फीट से ज्यादा गहरी बावड़ी में 10 से 15 फीट पानी बताया जा रहा है। पानी बाहर निकालने में दिक्कत आ रही है। सेना की इसलिए भी मदद ली जा रही है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button