खेलताज़ा खबरें

इंडोनेशिया ओपन: पीवी सिंधू और श्रीकांत ने जीत दर्ज कर अगले दौर में किया प्रवेश

भारत के स्‍टार शटलर्स पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 100 टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है.

सिंधू ने पहले राउंड में जापान की खिलाड़ी अया ओहोरी को कड़े मुकाबले में 11-21 21-15 21-15 से हराया जबकि इस साल इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचे आठवें वरीय श्रीकांत ने निशिमोतो को सिर्फ 38 मिनट में 21-14 21-13 से शिकस्त दी.

दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू दूसरे दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट और हांगकांग की यिप पुई यिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी.

ALSO READ: कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे का फैसला आज, विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जाधव मामले…

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का सामना अगले दौर में फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज और हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

ओहोरी के खिलाफ सिंधू की यह लगातार सातवीं जीत है जबकि श्रीकांत ने निशिमोतो के खिलाफ पांचवीं जीत दर्ज की. निशिमोतो ने छह मुकाबले में सिर्फ एक बार श्रीकांत को हराया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button