ताज़ा खबरें

इंडिगो फ्लाइट की एयर होस्टेस और पैसेंजर के बीच हुई तीखी नोक-झोक, दिल्ली-इस्तांबुल फ्लाइट का वाकया, वीडियो हुआ वायरल

इंडिगो फ्लाइट की एयर होस्टेस और पैसेंजर के बीच हुई तीखी नोक-झोक, दिल्ली-इस्तांबुल फ्लाइट का वाकया, वीडियो हुआ वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक एयर होस्टेस और एक पैसेंजर के बीच हुई तीखी नोक-झोक हुई। वीडियो इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट का है। जहां एयरहोस्टेस और पैसेंजर के बीच हुई तीखी बहस हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना एयरलाइन की इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट में खाने को लेकर हुई थी।

 

इस पूरे मामले पर इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर एक यूजर ने बताया कि यहां खाने को लेकर एक यात्री ने एयर होस्टेस से चिल्लाकर बात करना शुरू कर दिया था, जिससे वह रोने लगी थी। इसके बाद यात्री को शांत कराने पहुंची हेड एयर होस्टेस से यात्री बहस करने लग गया, जो काफी बढ़ गई।

वायरल वीडियो में एयर होस्टेस यात्री को समझाते हुए कहती है, ‘आप मेरी साथी को ऊंगली दिखाकर चिल्ला रहे हैं, जिससे वह रोने लग गई। सर मैं आपको बताना चाहती हूं कि फ्लाइट गिनती के फूड मील्स और ऑर्डर की गई चीजों के साथ उड़ान भरती है। इसलिए आपको वहीं चीजें मिल पाएंगी। एयर होस्टेस अपनी बात पूरी कर पाती इसके पहले ही यात्री ने चिल्लाते हुए कहा – ‘तुम मुझपर चिल्ला क्यों रही हो?’।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button