ताज़ा खबरें

आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 92वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 92वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

 

आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 92 वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज सुबह देशवासियों से  आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई मुद्दों को देशवासियों के सामने रख सकते हैं। मन की बात का पहला एपिसोड 2014 में टेलीकास्‍ट हुआ था। तब से यह कार्यक्रम महीने के प्रत्येक अंतिम रविवार को प्रसारित किया जा रहा है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले 31 जुलाई 2022 को देशवासियों के साथ मन की बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी होती है कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button