ताज़ा खबरें

“आज रतन टाटा होते तो वह आज बहुत खुश होते…”: टाटा एयरक्राफ्ट के उद्घाटन पर PM Modi

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज वडोदरा पहुंचे. जहां आज वडोदरा में स्पेन के पीएम संग भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का रोड़ शो हुआ. रोड़ शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया.

 

वडोदरा में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्पलेक्स के उद्घाटन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा को याद किया. पीएम ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा, “कि अगर आज रतन टाटा होते तो वह आज बहुत खुश होते.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज से हम भारत और स्पेन की पार्टनरशिप को नई दिशा दे रहे हैं. हम C-295 एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन की फैक्ट्री का शुभारंभ कर रहे हैं. यह फैक्ट्री भारत-स्पेन संबंधों को मजबूती देने के साथ ही मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड, इस मिशन को भी सशक्त करने वाली है…”

 

“…जैसे ही हम अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पहला कदम उठाते हैं, रास्ते अपने आप बनते चले जाते हैं. आज भारत में डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों को छू रहा है. अगर हमने 10 साल पहले ठोस कदम न उठाए होते, तो आज इस मंजिल तक पहुंचना असंभव होता. तब कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारत में इतने बड़े पैमाने पर डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग हो सकती है. उस समय प्राथमिकता और पहचान सिर्फ आयात की थी. हमने नए रास्ते पर चलने का फैसला किया, अपने लिए नए लक्ष्य तय किए. आज इसका नतीजा हमारे सामने है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आज के कार्यक्रम को ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के निर्माण से आगे भी देख रहा हूं. आप सभी ने पिछले दशक में भारत के एविएशन सेक्टर में अभूतपूर्व वृद्धि और परिवर्तन देखा है. हम पहले से ही भारत को एविएशन हब बनाने के लिए काम कर रहे हैं. ये इकोसिस्टम भविष्य में मेड इन इंडिया सिविल एयरक्राफ्ट का रास्ता प्रशस्त करेगा. अलग-अलग भारतीय एयरलाइन्स ने 1200 नए एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर दिया है… यानि ये फैक्ट्री भविष्य में भारत और दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए सिविल एयरक्राफ्ट के डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग में बड़ी भूमिका निभाने वाली है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “C-295 एयरक्राफ्ट की फैक्ट्री नए भारत के नए वर्क कल्चर को रिफ्लेक्ट करती है. आज किसी भी योजना के विचार से लेकर शिक्षा तक भारत किस स्पीड से काम कर रहा है, ये यहां दिखाई देता है. 2 साल पहले अक्टूबर महीने में ही इस फैक्ट्री का निर्माण शुरू हुआ था. आज अक्टूबर महीने में ही ये फैक्ट्री अब एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन के लिए तैयार है…”

 

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा, “आज हम न केवल एक अत्याधुनिक औद्योगिक सुविधा का आधिकारिक उद्घाटन कर रहे हैं. आज हम यह भी देख रहे हैं कि कैसे दो प्रतिष्ठित कंपनियों के बीच एक असाधारण परियोजना वास्तविकता बन जाती है. प्रधानमंत्री मोदी, यह आपके विज़न की एक और जीत है. आपका विज़न भारत को एक औद्योगिक शक्ति और निवेश और व्यापार के लिए एक आकर्षण बनाना है. एयरबस और टाटा के बीच यह साझेदारी भारतीय एयरोस्पेस उद्योग की प्रगति में योगदान देगी और अन्य यूरोपीय कंपनियों के आगमन के लिए नए द्वार खोलेगी. यह परियोजना दो दुनियाओं की सर्वश्रेष्ठता को एक साथ लाती है. टाटा शायद भारतीय औद्योगिक शक्ति का सबसे अच्छा प्रतिपादक है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button