आज मनाई जा रही है हरयाली तीज, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

भारत में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। आज हमारे देश में सुहागन महिलाओं के लिए शुभ माना जाने वाला हरियाली तीज का त्यौहार है। पूरे उत्तर भारत में इस पर्व को बहुत उत्साह और धूम धाम से मनाया जाता है। सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज के साथ श्रावणी तीज, कजली तीज या मधुश्रवा तीज के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो यह त्योहार लगातार तीन दिन मनाया जाता है लेकिन अब यह त्योहार केवल एक दिन का रह गया है।

इस पर्व में सुहागन महिलाएं श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत भी रखती हैं। हरियाली तीज का पर्व बारिश की फुहार और प्रकृति के सौंदर्य का प्रतीक भी माना जाता है।

अच्छे वर के लिए रखा जाता है उपवास –
हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व करवा चौथ के बराबर होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन न ही भोजन कहती है और ना ही पानी पीती है। दूसरे दिन स्नान-पूजा के बाद व्रत को खोला जाता हैं। इस व्रत को करने पर सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है। अच्छे वर की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याएं भी हरियाली तीज का व्रत कर सकती हैं।

इस त्यौहार में हरे रंग का महत्वा ज़्यादा होता है। साथ ही कुवारी लड़किया भी इस उपवास को रखती है।
ये भी पढ़े : राहुल गाँधी का नया वीडियो जारी कहा – भारत के पास चीन से निपटने की नहीं है कोई तय रूपरेखा
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 22 जुलाई 2020 दिन बुधवार को शाम 07 बजकर 22 मिनट से हो चुका है, जो अगले दिन 23 जुलाई 2020 दिन गुरुवार को शाम 05 बजकर 03 मिनट तक है।
अभिजीत मुहूर्त: 23 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से 12:55 तक।
अमृत काल: 23 जुलाई को दोपहर 03:29 बजे से 04:59 तक।

क्यों मनाया जाता है ये उत्सव ?
हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए थे और पत्नी रूप में उनको चुन लिया था। भगवान शिव को वर रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने 108 जन्म लिए थे। इस व्रत को करने वाली महिलाओं को भगवान शिव मनोवांछित फल का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही जो भी यह व्रत करता है उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इस त्यौहार के आते ही आज सोशल मीडिया पर भी कई सितारों,नेताओ और लोगों ने इस त्यौहार की शुभकामनाये दी।
#HariyaliTeej pic.twitter.com/3hnkPdteTN
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 23, 2020
Happy Teej♥️#indianattire #teej pic.twitter.com/s4Cvzr7hLh
— Sonu Kakkar (@SonuKakkar) July 23, 2020
Happy Haryaali Teej Everyone ! pic.twitter.com/QwQN8aRVgZ
— kushal (@KushalSugarRoy) August 9, 2013






You nailed it. Tune into star sports app — IPL and international cricket. commentary in select languages. key moments, interviews, stats and tables. commentary in select languages.