IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा आज का दूसरा मैच, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा आज का दूसरा मैच, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 47वां मुकाबला आज बुधवार 3 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 में अब तक खेले 9 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल की है और प्वाइंट्स टेबल में इस समय छठे नंबर पर है। जबकि मुंबई इंडियंस को अब तक खेले 8 मैचों में से 4 में जीत और 4 में हार मिली है। वहीं, दोनों टीमों इस सीजन में दूसरी बार आमने सामने होंगी। पिछली बार पंजाब किंग्स ने मुंबई को उसी के घर में 13 रन से हराया था। ऐसे में मुबई की टीम इस मैच में हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

इन दोनों मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टन/भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, रिले मेरेडिथ और अरशद खान

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button