ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन, पीएम समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की आयु में आज शाम निधन हो गया। गौहाटी मेडिकल कॉलेज में शाम करीब 5:34 बजे गोगोई ने आज अंतिम सास ली। अब उनके निधन के बाद पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

कई दिनों से नाज़ुक थी उनकी हालत।

86 साल की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता की देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। गोगोई के अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। हालांकि उनके दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे थे, आंखें चल रही थीं और पेसमेकर लगाए जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा थी। इसके अलावा गोगोई के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डायलिसिस हुआ था और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया था। उनकी ऐसी हालत नहीं थी कि डायलिसिस दोबारा किया जाए। बता दे वो कोरोना संक्रमित भी हो चुके थे।

3 बार असम के CM रहे हैं गोगोई।

असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 84 साल के गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दरअसल गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे लेकिन इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button