ताज़ा खबरेंभारत

अमेरिका ने 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड साजिद मीर पर करीब 35 करोड़ का इनाम किया घोषित, जानें कौन है साजिद मीर

2008 के मुंबई हमलों के 12 साल बाद अमेरिका ने इसके मास्टरमाइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपए) का ईनाम घोषित किया है। बता दे साजिद मीर हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है। गौरतलब है कि मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे। इनमें अमेरिका समेत कुछ दूसरे देशों के नागरिक भी थे।

‘यूएस रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम’ की तरफ से जारी हुआ बयान।

‘यूएस रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम’ की तरफ से इस बारे में बयान जारी करके कहा गया है कि – साजिद मीर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टेरेरिस्ट है। नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में उसका हाथ था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया जाता है।

देहल उठा था मुंबई।

बता दे 20 नवंबर को 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इनमें ताज होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपार्ड कैफे, चबाड हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस शामिल थे।

ये भी पढ़े : अवैध कोयला खनन के रैकेट पर CBI ने कसा शिकंजा, बंगाल समेत 3 राज्यों के 40 से अधिक स्थानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

कौन है साजिद मीर जिस पर अमेरिका ने रखा है इनाम ?

जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी बयान के मुताबिक साजिद मीर लश्कर का ऑपरेशन मैनेजर था। उसने ही हमलों की प्लानिंग, तैयारी और इन्हें अंजाम दिया। उसे शिकागो की एक अदालत ने 21 अप्रैल 2011 को आरोपी घोषित किया था। उस पर विदेशी सरकारों के खिलाफ साजिश रचने, उन्हें नुकसान पहुंचाने, आतंकियों की मदद करने और अमेरिकी नागरिकों की हत्या के आरोप हैं।

2011 को मीर के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट हुआ था जारी।

बयान में ये भी कहा गया है कि हमलों के दौरान मीर पर हमले के दौरान बंधकों को मारने और ग्रेनेड फेंकने के आरोप हैं। इतना ही नहीं 22 अप्रैल 2011 को मीर के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया। 2019 में मीर को एफबीआई की मोस्ट वॉन्टेड टेरेरिस्ट लिस्ट में शामिल किया गया था। जिसके बाद अब साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपए) का ईनाम घोषित किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button