अमृतसर गोल्डन टेंपल के पास हुआ तीसरा धमाका, 5 लोग गिरफ्तार
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गुरूवार के दिन हुए तीसरे बम ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गोल्डन टेंपल के पास लगातार हो रहे बम बलास्ट से लोग दहशत में हैं.
अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट के मामले सुलझाए गए हैं; 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी: पंजाब DGP गौरव यादव#AmritsarBlast pic.twitter.com/0kj7Tw11Xi
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 11, 2023
गोल्डन टेंपल के पास एक के बाद एक हुआ यह तीसरा धमाका है. इस ताजा धमाके में किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है. पंजाब DGP गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फेंस के जरिए बताया कि, अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह को गिरफ़्तार किया है. आजादवीर सिंह और अमरीक सिंह ने IED असेंबल की थी.
उन्होंने आगे बताया कि, अमरीक सिंह की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है. आजादवीर के पास से 1.1 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है.
बताया जा रहा है कि यह धमाका गोल्डन टेंपल के गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी थी.





