ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

अनुच्छेद 370 को हटाया जाना असंवैधानिक: प्रियंका गांधी

सोनभद्र के उम्भा गांव के दौरे पर गईं प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को असंवैधानिक बताया. उन्होंने कहा कि यह सबको पता है कि अनुच्छेद 370 भारत और कश्मीर को जोड़ने की कड़ी थी। लेकिन एनडीए सरकार ने उस कड़ी को तोड़ दिया.

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाया जाना गैरकानूनी है और पार्टी का स्टैंड वही है जिसे गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी ने सदन में कहा था.

उन्होंने कहा,”जिस तरह से यह किया गया है वह पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह लोकतंत्र के सभी सिद्धांतों के खिलाफ है, इस तरह के काम किए जाने पर नियमों का पालन किया जाना चाहिए, जिनका पालन नहीं किया गया.”

ALSO READ: कश्मीर: पाबंदी हटाने से सुप्रीम कोर्ट की मनाही, कहा स्थिति संवेदनशील, सरकार को…

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है, वह संविधान का उल्लंघन है और इस फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 में बदलाव किया है. इस संवैधानिक बदलाव के बाद जम्मू और कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है.

इसके साथ ही केंद्र ने पुनर्गठन बिल के जरिए जम्मू-कश्मीर को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button