मनोरंजन

हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. जहां मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन हैदराबाद में चल रही फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं. इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी.

 

अमिताभ बच्चन ने बताया, ‘हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में एक्शन सीन शूट करने के दौरान मै घायल हो गया. पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है. हादसे के बाद शूट को कैंसल कर दिया गया है साथ ही डॉक्टर से भी सलाह ले ली गई है. हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है. वापस घर लौट आया हूं…चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है. चीजों को सामान्य होने में कुछ समय लगेगा. दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गई हैं. जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है. जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब हिलना-डुलना नहीं है.’

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट को परफॉर्म करते हुए अमिताभ बच्चन घायल हो गए. उन्हें रिब कार्टिलेज पॉप हो गया और दाहिनी रिब केज की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. जिसके बाद टीम के लोग उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में ले गए. जहां डॉक्टर से सलाह ली और सीटी स्कैन कराया और अब वो घर वापस आ गए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button