भारतराजनीति

हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी के सुंदरनगर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- ‘क्षमा मांगने आया हूं’

हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा राधा स्वामी के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की जिसके बाद वह मंडी के सुंदरनगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मुझे कुछ दिन पहले ही मंडी आना था लेकिन मौसम अचानक खराब हो गया था तब मैंने आपको वर्चुअली संबोधित किया था. उसी समय मैंने ठान लिया था कि जब भी हिमाचल में चुनावी रैलियां शुरू होंगी सबसे पहले मैं मंडी जाऊंगा और आपसे क्षमा मांगूंगा.

 

पीएम ने आगे श्याम सरन नेगी को याद करते हुए कहा, आज श्याम सरन नेगी जी का दुःखद निधन हो गया. 106 वर्षीय नेगी जी ने 30 से ज्यादा बार मतदान किया था. अभी 2 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने पोस्टल बैलेट से वोट दिया था. यह बात हर देशवासी को प्रेरित करेगी. मैं बहुत ही भावुक मन से श्याम सरन नेगी जी को श्रद्धांजलि देता हूं.

 

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा, जब भारत अपनी आजादी के 100 साल बनाएगा, तो उसी के आसपास हिमाचल भी अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा. इसलिए अगल 25 साल का कालखंड बहुत ही अहम है. अमृत काल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है. मुझे खुशी है कि यहां के लोग इस बात को बहुत अच्छी तरह से समझ रहे हैं. वो जानते हैं कि भाजपा यानी स्थिरता, सेवा भाव, सम्भाव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता.

 

वहीं अपने संबोधन में पीएम ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, आजादी के बाद कांग्रेस ने बहुत लंबे समय तक हिमाचल पर शासन किया है. कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है. हिमाचल में, पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है.

 

कांग्रेस ने हमेशा यहीं सोचा कि यह छोटा राज्य है जहां से 3-4 सांसद आते हैं इनकी देश की राजनीति में हैसियत ही क्या है. इसी वजह से कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी और हिमाचल लगातार पीछे होता चला गया. बीच-बीच में यहां BJP की सरकार बनी तो कुछ काम आगे बढ़ा: पीएम मोदी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button