ताज़ा खबरें

हरियाणा में बड़ा हादसा, तीन मंजिला राइस मिल की इमारत ढही, 4 की मौत कई घायल, बचाव अभियान जारी

हरियाणा में बड़ा हादसा, तीन मंजिला राइस मिल की इमारत ढही, 4 की मौत कई घायल, बचाव अभियान जारी

हरियाणा के करनाल में आज यानी मंगलवार को एक बढ़ा हादसा हो गया। यहाँ एक तीन मंजिला राइस मिल की इमारत ढह गयी। इस दौरान मलबे में कई मजदूर दब गए। वहीं चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा करनाल के तरावड़ी में सुबह तीन बजे हुआ। यहां स्थित शिव शक्ति राइज मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। मौके पर डॉक्टर पहुंचे हैं और NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गयी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करनाल स्थित शिव शक्ति नामक राइस मिल की इमारत ढही है। हादसे के वक्त इमारत में कई मजदूर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि मिल की इस इमारत में करीब 100 से ज्यादा मजदूर सोते थे। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button