राजनीति

हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी भाजपा ने जीतीं हैं: NDA की जीत पर PM मोदी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की 542 सीटों पर वोटों की गिनती जारी (Election Results 2024) है. चुनाव आयोग के नतीजों और रुझानों के अनुसार एनडीए 291 और INDIA गठबंधन 233 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं इन रुझानों के बीच पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां पीएम का स्वागत जेपी नड्डा ने फूलों का हार पहना कर किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कहा, हमारी विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीतीं हैं.

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान कर अभुतपूर्व उत्साह दिखाया और दुनिया भर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है. मैं जनता-जनार्दन को विजय के इस पावन पर्व पर आदर पूर्वक नमन करता हूं.”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपके इस प्यार, इस आशीर्वाद के लिए मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं. इस पावन दिन NDA की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है. हम सभी जनता जनार्धन के बहुत आभारी हैं…देश में भाजपा पर, NDA पर पूर्ण विश्वास जताया है. आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है. ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है.”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है. राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है… चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है…”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू के नेतृत्व में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है. बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है…”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं. कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है.”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप 2 कदम चलेंगे तो मोदी 4 कदम चलेगा. हम भारतीय मिलकर चलेंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे. तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है.”
  • PM मोदी ने कहा, “NDA सरकार की प्रतिबद्धता हमेशा से समाज के हर क्षेत्र और वर्ग के विकास की रही है. बीते 10 वर्षों में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जिसमें बड़ी संख्या SC, ST, OBC की रही है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा न हो जाए.”
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button