ताज़ा खबरें

स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला परीक्षण सफल, पीएम मोदी ने DRDO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला परीक्षण सफल, पीएम मोदी ने DRDO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को DRDO के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल के पहले सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है। यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक (MIRV) के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण है।”

गौरतलब है कि एमआईआरवी तकनीक के तहत किसी मिसाइल में एक ही बार में कई परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता होती है और इन हथियारों से अलग-अलग लक्ष्यों को भेदा जा सकता है। इसकी एक अन्य विशेषता यह है कि इसे सड़क के माध्यम से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इससे पहले की अग्नि मिसाइलों में यह सुविधा नहीं थी। इस प्रोजेक्ट की डायरेक्टर महिला हैं और पूरे प्रोजेक्ट में भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ‘मिशन दिव्यास्त्र’ की सक्सेसफुल टेस्टिंग के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास एमआईआरवी की यह अद्भुत क्षमता है।

इस सिस्टम में स्वदेशी एवियोनिक्स प्रणाली और उच्च सटीकता वाले सेंसर लगे हुए हैं, जिससे यह कन्फर्म होता है कि री-एंट्री व्हीकल सटीकता के साथ टारगेट प्वाइंट्स पर पहुंच जाए। यह बड़ी सफलता मिलने की वजह से भारत की ताकत और बढ़ने वाली है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button