ताज़ा खबरेंभारत

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फेम मधुर मित्तल पर लगा यौन शोषण का आरोप, एक्टर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

ऑस्कर अवार्ड विनिंग फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के एक्टर मधुर मित्तल इन दिनों मुश्किल में है । दरअसल एक्टर के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। इसी के मद्देनज़र उन पर भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 509 और 323 के तहत आरोप लगे हैं। ये सभी गंभीर धाराएं हैं। बता दे उनपर आरोप है कि 13 फरवरी को उन्होंने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड का यौन शोषण किया है।  हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना 13 फरवरी की है।

क्या है पूरा मामला ?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला के करीबी सूत्र का कहना है की दोनों का एक कथित कॉमन फ्रेंड था। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर दोस्त बनें। दोनों करीबी दोस्त बने और दोनों साथ घूमने लगे। वह पिछले दो महीने एक-दूसरे के एन्जॉय कर रहे थे और इसके बाद दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़े : ताजमहल में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, सर्च अभियान में नहीं मिला कुछ भी, फ़र्ज़ी फोन करने वाला गिरफ्तार

ब्रेकअप बर्दश्त नहीं कर पाए मधुर।

इस बीच 13 फरवरी को मधुर कथित तौर पर मुंबई आ गए और पीड़िता के बांद्रा स्थित घर पहुंच गए और वहां यानी पीड़िता के घर कथित तौर पर उन्होंने उनके साथ बत्तमीज़ी और ज़बरदस्ती यौन शोषण किया।

मधुर मित्तल ने आरोपों को किया खारिज

मधुर मित्तल ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा,”इन सबके बारे में जानकर बहुत ही परेशान हो गया हूं और ये सच नहीं है। मेरे व्हाट्सएप मैसेज इस तरह की खबरों से भरे पड़े हैं।उन्होंने कहा – मेरे चरित्र पर दाग लगाए जा रहे हैं. कई कास्टिंग डायरेक्टर को ये स्टोरीज मिली हैं और उन्होंने मेरे का काम देने से मना कर दिया है। मैं अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला हूं और सात साल की उम्र से ही कमा रहा हूं लेकिन अब मीडिया में आई रिपोर्ट मुझे और मेरे काम को प्रभावित कर रही हैं।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button