ताज़ा खबरें

स्पाइसजेट फ्लाइट की हैदराबाद हवाईअड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में खराबी के चलते कराई गयी लैंडिंग

स्पाइसजेट फ्लाइट की हैदराबाद हवाईअड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में खराबी के चलते कराई गयी लैंडिंग

गोवा से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट की हैदराबाद हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया, ‘गोवा से हैदराबाद की स्पाइसजेट फ्लाइट की राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट एसजी 3735 के पायलट ने विमान से धुआं से निकलते देखा तो उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को सतर्क किया, जिसने ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया। बुधवार की रात विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार रात 9.55 बजे फ्लाइट गोवा से निकली थी जिसे रात 11.30 बजे हैदराबाद हवाईअड्डे पहुंचना था। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग से कुछ ही देर पहले फ्लाइट के पायलट की नजर काकपिट से निकलते धुएं पर पड़ी। इस घटना के तुरंत बाद यात्री घबरा गए, लेकिन रात में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गयी थी। इस लैंडिंग से 9 विमानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button