ताज़ा खबरेंभारत

सेना को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, कहा तीनों सेनाओं का अब होगा एक प्रमुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से सेना को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं के सेनापति चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस के पद का गठन किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी पूरी सैन्य शक्ति को एक मुस्त होकर एक साथ आग बढ़ने में काम करना होगा. अब हम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस की व्यवस्था करेंगे. इस पद के गठन के बाद तीनों सेनाओं के शीर्ष स्तर एक प्रभावी नेतृत्व मिलेगा.

पद की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारी सेनाएं भारत का गौरव हैं। बलों के बीच समन्वय को और तेज करने के लिए, मैं लाल किले से एक बड़े फैसले की घोषणा करना चाहता हूं. भारत में एक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) होगा,”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन पर आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,’हमारे देश में सैन्य व्यवस्था, सैन्य शक्ति और सैन्य संसाधन में सुधार पर लंबे अरसे से चर्चा चल रही है. कई कमीशनों के रिपोर्ट आए. सभी रिपोर्टों में कहा गया कि हमारी तीनों सेनाओं जल, थल, नभ के बीच समन्वय तो है, लेकिन आज जैसे दुनिया बदल रही है ऐसे में भारत को टुकड़ों में सोचने से नहीं चलेगा.’

ALSO READ: अनुच्छेद 370 इतना ही महत्वपूर्ण था तो उसे स्थाई क्यों नहीं किया गया: लाल किले से…

बता दें कि अबतक चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएससी) होता था. चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी में सेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुख रहते हैं. सबसे वरिष्ठ सदस्य को इसका चेयरमैन नियुक्त किया जाता है. यह पद वरिष्ठतम सदस्य को रोटेशन के आधार पर रिटायरमेंट तक दिया जाता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button