सूरत में एक और रेल हादसा, अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस का डिब्बा हुआ अलग

सूरत में एक और रेल हादसा, अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस का डिब्बा हुआ अलग
देश में इन दिनों रेल हादसों की गिनती बढ़ती ही जा रही है, दिन प्रतिदिन हमें देश के किसी का किसी कोने से रेल हादसे की कोई न कोई खबर मिल रही है। ऐसे में एक आज यानि 15 अगस्त को एक बार फिर से गुजरात के सूरत से एक रेल हादसे की खबर सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत से पहले सायन में अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन का डिब्बा अलग हो गया।
@RailMinIndia @IndianRailMedia @RailMinIndia
Please look into this matter
Train No.12935(mmct double decker) which is running today from ahmedabad to mumbai central
Nearby Surat The coaches of the train fall apart accidentally in the running train
We are facing many issues here pic.twitter.com/Xw1Wd1Maib— Mohit goyal (@2001mohitgoyal) August 15, 2024
डिब्बा अलग होने की वजह से यात्री घबरा गए। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। ये दोनों डिब्बे सुबह 8:50 बजे वडोदरा डिवीजन के गोथंगम यार्ड के पास अलग हो गए थे। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि ट्रेन को जल्द ही ठीक करके इसे रवाना कर दिया जाएगा।





