ताज़ा खबरें

सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हुए गायक जुबिन नौटियाल, सिर और पसलियों पर आयी चोट, अस्पताल में हुए भर्ती

सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हुए गायक जुबिन नौटियाल, सिर और पसलियों पर आयी चोट, अस्पताल में हुए भर्ती

 

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी है। अपनी गायिकी से बेहद कम समय में सबके दिलों में अपनी जगह बनाने वाले गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार की सुबह एक हादसे का शिकार हो गए। जिसके कारण उनको मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक गायक जुबिन नौटियाल आज सुबह एक इमारत की सीढ़ियों से गिर पड़े। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरने पर उनकी कोहनी और पसलियां टूट गईं और उनके सिर पर भी चोट आयी है। हादसे के बाद जुबिन नौटियाल की दाईं कोहनी का गुरुवार रात ऑपरेशन किया गया।

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में जुबिन नौटियाल ने खुद के लिए अलग मुकाम बनाया है। इन दिनों वह अपने ट्रेंडिंग गानों ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, ‘बना शराबी’ के चलते खासा चर्चा में थे। बैक टू बैक वह कई इवेंट और कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button