सिक्किम में भारी हिमस्खलन से सात की मौत, कई घायल, बचाव अभियान में जुटे सेना के जवान

सिक्किम में भारी हिमस्खलन से सात की मौत, कई घायल, बचाव अभियान में जुटे सेना के जवान
आज मंगलवार को सिक्किम के नाथुला पहाड़ी दर्रे में एक भीषण हिमस्खलन हो गया। इस दौरान 7 पर्यटकों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए। हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटकों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली है। बता दें कि त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना के सैनिकों ने सिक्किम में माइलस्टोन 15 के पास गंगटोक-नाथुला रोड पर एक बचाव अभियान चलाया
#WATCH त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना के सैनिकों ने सिक्किम में माइलस्टोन 15 के पास गंगटोक-नाथुला रोड पर एक बचाव अभियान चलाया, जहां हिमस्खलन हुआ था, जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
(वीडियो: भारतीय सेना) pic.twitter.com/kbMvGKCp4t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2023
जानकारी के अनुसार, नाथुला इलाके में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन हुआ। घटना के बाद, छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर हिमस्खलन हुआ है।
हिमस्खलन मंगलवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ. इससे घायल हुए सात लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है.
पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं. इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।





