खेलताज़ा खबरें

साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराकर भारत ने जीती सीरीज, संजू ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक

नई दिल्ली: भारत ने मेजबान साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 78 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. 3 मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका को उसके ही घर में मात दी है.

 

पार्ल स्थित बोलैंड पार्क में खेले गए निर्णायक मुकाबले में भारती बल्लेबाज संजू सैमसन ने धमाकेदार शतक जड़ा. संजू का यह शतक इंटरनेशनल डेब्यू करियर में 8 साल बाद आया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने संजू के इस शतक की जमकर सराहना की है. गावस्कर ने संजू के इस शतक को गेम चेंजर करार दिया. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर को लगता है कि संजू का यह शतक उनके पूरे करियर को बदल देगा.

 

संजू सैमसन के पहले एक दिवसीय शतक और अर्शदीप सिंह के चार विकेट की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को निर्णायक तीसरे मैच में 78 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 296 रन बनाये जिसमें सैमसन ने 114 गेंद में 108 रन की पारी खेली जबकि तिलक वर्मा ने 77 गेंद में 52 रन बनाये जो उनका पहला वनडे अर्धशतक है. दोनों ने चौथे विकेट के लिये 116 रन जोड़े. जवाब में मेजबान टीम 45 . 5 ओवर में 218 रन पर आउट हो गई.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button