ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सलमान खान ने उठाया ‘दबंग’ को-स्टार दधि पांडे के अस्पताल का खर्चा, पांडे जी ने भावुक होकर कहा शुक्रिया

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे हो सकते हैं, जो पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं, लेकिन वे सबसे ज्यादा दिलवाले सेलेब्स में से एक भी माने जाते हैं.

अभिनेता ने फिर से इसे साबित कर दिया है. उन्होंने अपने सह-कलाकार और ‘दबंग’ के एक जूनियर कलाकार के चिकित्सा खर्चों को पूरा करने में मदद की थी. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार दधि पांडे, जिन्होंने लोकप्रिय एक्शन ड्रामा फ्रैंचाइज़ी में एक पुलिस अधिकारी, पिचकरी यादव की भूमिका निभाई थी, को दो महीने पहले दिल का दौरा पड़ा था.

दधि पांडे को एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां उन्हें कुछ दिनों के लिए आईसीयू में रखा गया था. सलमान ने दूसरे अस्पताल में सारा खर्च उठाया. दधि पांडे ने ठीक होने के बाद कहा कि वह अभी अभिनेता से नहीं मिले हैं और उनसे बात नहीं की है. उन्हें अपने डॉक्टर द्वारा बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई है.

पांडे ने कहा,”वह एक बहुत ही दयालु व्यक्ति हैं. जितना भी कहु उन्के लिए उतना कम है. वह एक महान व्यक्ति हैं.”

ALSO READ: धारा 370 पर पाकिस्तान की बौखलाहट पर अमेरिका का जवाब, दी भारत में आतंकवाद ना फैलाने…

इससे पहले, सलमान ने दिवंगत अभिनेता कवि कुमार आज़ाद को दवाइयों के लिए खर्चों में मदद की थी. उनके चिकित्सा उपचार के साथ-साथ बेरिएट्रिक सर्जरी भी सलमान द्वारा प्रायोजित की गई थी. आजाद का 9 जुलाई को निधन हो गया.

सलमान खान अब दबंग 3 में नज़र आएँगे. दबंग 3 को प्रभु देवा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, और सलमान और उनके भाई अरबाज़ खान द्वारा निर्मित है.

अरबाज़ ने कुछ समय पहले फिल्म को लेकर कहा था,“मैं फिल्म को लेकर उत्साहित हूं, और हम इसे बनाते वक़्त खूब मज़े कर रहे हैं. लोगों ने मुझे बताया है कि उन्हें फिल्म से बहुत उम्मीद है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button