ताज़ा खबरें

सरेंडर वाले दिन से पहले राउज एवन्यू कोर्ट पहुंचें सीएम केजरीवाल, ईडी ने पूछे यह तीखे सवाल

सरेंडर वाले दिन से पहले राउज एवन्यू कोर्ट पहुंचें सीएम केजरीवाल, ईडी ने पूछे यह तीखे सवाल

 

सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजीरवाल ने दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यहाँ कोर्ट में अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपनी जमानत की अर्जी की थी,  उन्होंने कहा कि उनका वजन घट रहा है और इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट कराने हैं। उन्हें इस आधार पर जमानत दी जाए। इस पर ईडी की तरफ से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि उन्हें देखकर तो ऐसा नहीं लगता।

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से लगे झटके के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2 जून सरेंडर करना है।

राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को 2 बजे सुनवाई हुई।  इडी ने अरविंद केजरीवाल की याचिका का विरोध किया। ईडी ने कहा कि अगर उनकी सेहत खराब है तो फिर वह इतने जोर-शोर से चुनाव प्रचार क्यों कर रहे थे। आबकारी नीति घोटाला केस में गिरफ्तार होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पहली बार नियमित जमानत की अर्जी लगाई है. अभी वह अंतरिम जमानत पर 1 जून तक जेल से बाहर हैं।

ईडी की तरफ से एएसजी एसवी राजू ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मुझे अभी-अभी एक कॉपी मिली है। मुझे जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ईडी ने सवाल किया कि क्या उनका स्वास्थ्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से नहीं रोक रहा? उन्होंने बहुत जोर-शोर से अपनी पार्टी का प्रचार किया है। और अब अंतिम समय में जमानत याचिका दायर की जा रही है. उनके आचरण के कारण उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

इस पर आज गुरुवार को सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत शनिवार यानी एक जून को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button