ताज़ा खबरें

सड़क दुर्घटना में IPS अधिकारी की मौत, कड़ी महनत के बाद पहली पोस्टिंग के लिए जाते वक्त हुआ हादसा

कर्नाटक के हासन जिले में कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अधिकारी जिसका नाम हर्षवर्धन था इसे उनकी फूटी किस्मत कहें या पनौती जिसे लिए वह कार्यभार संभालने गए और उनकी मौत हो गई. अधिकारी की मौत पुलिस वाहन का टायर फटने से हुई. जिसके बाद चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया. पुलिस के मुताबिक दुर्घटना रविवार शाम को हुई

 

पुलिस के मुताबिक कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन (26) जो की मध्यप्रदेश के रहने वाले थे. पुलिस के अनुसार, हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोट आई.

 

इस दुर्घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा, “हासन-मैसूरू राजमार्ग के किट्टाने सीमा के पास एक भीषण दुर्घटना में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ. यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे. ऐसा तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी महनत रंग ला रही थी.”

 

उन्होंने आगे लिखा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर्षवर्धन की आत्मा को शांति मिले. मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button