ताज़ा खबरें

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज हुई सर्वदलीय बैठक, बैठक में शामिल हुए सभी सांसद

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज हुई सर्वदलीय बैठक, बैठक में शामिल हुए सभी सांसद

 

दिल्ली में आज यानी मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हुई। इस दौरान बैठक में सभी सांसद शामिल हुए। इस बैठक में अलग-अलग दलों के नेता हिस्सा लेंगे। बैठक में सदन का कार्य सुचारू रूप से सुनिश्चित करने तथा सत्र के दौरान विधायी कार्यों सहित इससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है।

संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह 29 दिसंबर तक चलेगा। सूत्रों के अनुसार, इस बार पारंपरिक तौर पर सत्र से पहले आयोजित किए जाने वाली सर्वदलीय बैठक के स्थान पर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाने का फैसला किया गया है। इस बैठक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक करेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान 17 बैठकें होंगी। दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) नतीजों के साथ संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन शुरू होगा और इसके अगले दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जारी किया जाएगा।  उम्मीद है कि सत्र के पहले दो दिन चुनाव रिजल्ट हावी रहेंगे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button