संबित पात्रा ने बताया भगवान जग्गनाथ को पीएम मोदी का भक्त, बाद में मांगी माफी

संबित पात्रा ने बताया भगवान जग्गनाथ को पीएम मोदी का भक्त, बाद में मांगी माफी
भाजपा नेता साबित पात्रा को ओडिशा में पूरी जग्गनाथ यात्रा के दौरान दिए गए एक बयान के लिए लोगों से माफी मांगनी पड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लॅटफॉम एक्स पर ट्वीट कर जनता से माफी मांगते हुए अगले 3 दिनों तक उपवास रखने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उस विषय को लेकर मेरा अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है। मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूँ। अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूँगा। जय जगन्नाथ।
आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उस विषय को लेकर मेरा अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है।
मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूँ। अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूँगा।
जय जगन्नाथ। 🙏
ଆଜି ଶ୍ରୀ… pic.twitter.com/rKavOxMjIq
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) May 20, 2024
संबित पात्रा ने अपने ट्वीट के साथ खुद का एक वीडियो भी अपलोड किया था। जहां उन्होंने कहा कि कहा कि पुरी में पीएम मोदी के रोड शो की सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनल को बयान दिया. इस दौरान मैंने हर जगह कहा कि पीएम मोदी भगवान जगन्नाथ के भक्त हैं, लेकिन मैंने एक जगह गलती से उलटा बयान दे दिया. आप जानते हैं कि कभी-कभी जुबान फिसल जाती है तो ऐसे में इसे मुद्दा नहीं बनाएं। बता दें संबित पात्रा इस दौरान ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उनके बयान को लेकर घेर रहे थे।
गौरतलब है कि उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा, “भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं।





