श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच दिनेश गुणवर्धने बने श्रीलंका के नए PM

कोलंबो: श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच चुने गए राष्ट्रपति के बाद अब श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान भी हो चुका है.
राष्ट्रपति के चयन के बाद अब दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री चुना गया है. 72 वर्ष के दिनेश गुणवर्धने ने शुक्रवार को संसद सदन में पीएम पद की शपथ ली.
दिनेश गुणवर्धने को #SriLanka के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने आज कोलंबो के फ्लावर रोड स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
(सोर्स- न्यूज़वायर) pic.twitter.com/vjyJYxa8JH
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 22, 2022
श्रीलंकाई मीडिया द्वारा साझा की गई तस्वीर में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दिखाया गया है.
दिनेश गुणवर्धने उन कई चेहरों में से पहले हैं, जिनसे देश को उस आर्थिक संकट से बाहर निकालने की उम्मीद है. गुणवर्धने पिछली गोटबाया-महिंदा सरकार में विदेश मामलों और शिक्षा मंत्री थे. उनके परिवार का भारत से गहरा नाता रहा है. गुणवर्धने के पिता फिलिप गुणवर्धने ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी.





