ताज़ा खबरें

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से मिले विदेश मंत्री डॉ. एस जय शंकर, लंका को दिया आर्थिक सहयोग का आश्वाशन

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से मिले विदेश मंत्री डॉ. एस जय शंकर, लंका को दिया आर्थिक सहयोग का आश्वाशन

श्रीलंका में नई सरकार का गठन होने के बाद जयशंकर आज पहली बार कोलंबो पहुंचे हैं। यहाँ शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने और चल रहे सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान जयशंकर ने राष्ट्रपति दिसानायके को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एस जयशंकर ने द्वीपीय देश श्रीलंका के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत के निरंतर समर्थन का भी भरोसा दिया। जयशंकर राष्ट्रपति दिसानायके के शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े से भी कम समय बाद एक दिवसीय यात्रा पर सुबह कोलंबो पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच जारी सहयोग को बढ़ाने और संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में भारत की ओर से निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।

इससे पहले, विदेश मंत्री जयशंकर श्रीलंका के नए नेतृत्व के साथ बातचीत करने के उद्देश्य से आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। यह यात्रा भारत की अपनी “पड़ोसी पहले” नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (SAGAR) पहल के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और सहयोग पर केंद्रित है।

अपने आगमन पर, जयशंकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से यात्रा के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “कोलंबो में फिर से आकर अच्छा लगा। आज श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ मेरी मुलाकातों का बेसब्री से इंतजार है।” श्रीलंका के विदेश सचिव अरुणी विजयवर्धने ने हवाई अड्डे पर मंत्री का स्वागत किया।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button