ताज़ा खबरेंभारत

शांति क्षेत्रों में सैन्य अधिकारियों के लिए सरकार ने ‘राशन का प्रावधान’ किया बहाल

केंद्र ने मंगलवार को शांति क्षेत्रों में तैनात सैन्य अधिकारियों के लिए ‘राशन के प्रावधान’ को बहाल कर दिया है.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने और उनके परिवारों का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. तीनों सेवाओं के अधिकारियों के लिए राशन बहाल करने से मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि मुझे सशस्त्र बलों के लिए कुछ करने का मौका मिला.”

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भूमिका संभालने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लिया गया यह पहला प्रमुख निर्णय है.

1 जुलाई 2017 को, सरकार ने सशस्त्र बलों के अधिकारियों को दी गई सुविधा को वापस ले लिया था और इसे एक भत्ते के रूप में बदल दिया था. 1983 से लेकर 2017 तक सैन्य अधिकारियों को राशन का प्रावधान उपलब्ध था.

सुरक्षाबलों ने राशन बंद किये जाने से पहले रक्षा मंत्रालय को बताया था कि अगर इस तरह की सुविधा को बंद कर दिया जाता है तो कर छूट के बिना प्रति दिन 205.11 रुपये प्रति अधिकारी का भत्ता दिया जाना चाहिए. हालांकि, बाद में भत्ते के रूप में केवल 96 रुपये की राशि तय की गई थी.

लगभग 2 वर्षों के बाद, सरकार अपने निर्णय को वापस लेने और राशन अधिकार को बहाल करने पर सहमत हो गई है.

सरकार द्वारा उक्त निर्णय सशस्त्र बलों द्वारा परिचालन संबंधी चिंताओं को देखते हुए लिया गया है.

सेना द्वारा पिछले साल रक्षा मंत्रालय के माध्यम से एक प्रस्ताव भेजे जाने के बाद यह मामला वित्त मंत्रालय के पास लंबित था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button