खेलताज़ा खबरें

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने रविवार को भारत के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के आखिरी मैच से पहले एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए न सिर्फ 300 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने बल्कि वह ब्रायन लारा को पीछे छोड़ते हुए इंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

गेल 24 गेंद पर 11 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए लेकिन इस पारी का सातवां रन बनाते ही वो वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

भारत के खिलाफ मैच में 7वां रन बनाते ही क्रिस गेल के वनडे रनों की संख्या 10353 रन पहुंच गई. ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए वनडे इंटरनेशनल में 295 मैचों में 10348 रन बनाए थे.

ALSO READ: दंगल गर्ल बबीता फोगाट पिता महावीर सिंह के साथ भाजपा में हुईं शामिल

इससे पहले रविवार को जब गेल मैदान पर फील्डिंग करने उतरे तो वो 300 वनडे मैच खेलने वाले पहले कैरेबियाई क्रिकेटर भी बने। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 297 मैच खेलने के अलावा उन्होंने 3 मैच आईसीसी की टीम के लिए भी खेले हैं.

इसके अलावा इसी पारी में क्रिस गेल ने 9वां रन बनाते ही ब्रायन लारा के आईसीसी और वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हुए वनडे इंटरनेशनल मैचों के रनों को भी पीछे छोड़ दिया. आईसीसी इलेवन और वेस्टइंडीज के लिए ब्रायन लारा ने 10405 रन बनाए थे, जबकि क्रिस गेल 10408 रन बना चुके हैं.

बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद क्रिस गेल ने संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन भारत के खिलाफ अपनी आखिरी वनडे सीरीज खेलने की इच्छा जताते हुए उन्होंने संन्यास का फैसला टाल दिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button