ताज़ा खबरेंभारत

वृंदावन का इस्कॉन मंदिर सील, पुजारियों समेत 22 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

जन्माष्टमी के त्योहार में जहां भारत देश में धूम – धाम और उत्साह का माहौल रहता है वही इसी बीच उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जन्माष्टमी के ठीक पहले उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर को सील कर दिया गया है. मंदिर के पुजारी समेत 22 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद ये फैसला लिया गया. देशभर में 12 अगस्त (आज) को धूम धाम से कृष्ण जन्म के महोत्सव को मनाने की तैयारी है, वहीं यहां काम करने वाले स्टाफ और संस्था से जुड़े लोगों में अब डर की स्तिथि है।

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, सबसे पहले एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया, उसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट करने के बाद उनकी भी कोरोना जांच कराई गई थी. सभी की रिपोर्ट आने के बाद मंदिर परिसर को प्रोटोकॉल के तहत सील करने का फैसला लिया गया है .

बता दें कि वृन्दावन में इस जन्मोत्सव के मद्देज़र अधिकांश मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन की सेवा शुरू कर दी गयी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button