विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन से की मुलाकात

नई दिल्ली: सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन से मुलाकात की और भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव पर भी चर्चा की.
🔲 #Delhi विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन से की मुलाकात @DrSJaishankar pic.twitter.com/kUrbLOY7yh
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 25, 2022
विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि “यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन से भेंट करके प्रसन्नता हुई. भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. साथ ही यूक्रेन संघर्ष के आर्थिक और राजनीतिक प्रभावों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.
राजघाट का दौरा करने और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद बैठक आयोजित की गई.
बैठक में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि, ऊर्जा और डिजिटल संक्रमण, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और रक्षा, और भारत-प्रशांत संबंधों में सहयोग के बारे में बातचीत होगी.
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का आगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलने का कार्यक्रम है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करने जा रही हैं.





