वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
लोकसभा में बोलते हुए आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस और विपक्ष को आड़े हाथ लिया। निर्मला ने इस दौरान आक्रामक रुख अपनाते हुए यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला।
2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल किया था। भारत को नाजुक अर्थव्यवस्था घोषित कर दिया गया। आज उसी मॉर्गन स्टैनली ने भारत को अपग्रेड कर ऊंची रेटिंग दी है। केवल 9 वर्षों में, हमारी सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था ऊपर उठी और… pic.twitter.com/8GlRsWbCzl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2023
अर्थव्यवस्था की बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ 2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल किया था। भारत को नाजुक अर्थव्यवस्था घोषित कर दिया गया। आज उसी मॉर्गन स्टैनली ने भारत को अपग्रेड कर ऊंची रेटिंग दी है। केवल 9 वर्षों में, हमारी सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था ऊपर उठी और कोविड के बावजूद आर्थिक विकास हुआ। आज हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं’.
लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले लोग बिजली, पानी सड़क और गैस की सिर्फ बात करते थे, लेकिन हमारी सरकार ने सारी सुविधाओं को देश को दिया है। एयरपोर्ट को पहले बनाए जाएंगे ऐसा कहा जाता था लेकिन हमारी सरकार ने बनाकर दिखाया है।
पिछले यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए निर्मला ने कहा कि UPA ने पूरा एक दशक बर्बाद कर दिया क्योंकि वहां बहुत भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद था। आज हर संकट और विपरीत परिस्थिति को सुधार और अवसर में बदल दिया गया है।
देश के बैंकिंग सेक्टर पर उन्होंने कहा कि हमने महसूस किया है कि बैंकिंग क्षेत्र को स्वस्थ रहने की जरूरत है और इसलिए हमने कई कदम उठाए हैं। बैंक राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना काम करने में सक्षम हैं, वे पेशेवर ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। बैंकों में फेलाया हुआ आपका रायता हम साफ कर रहे हैं।
देश में बढ़ी टमाटर को कीमतों को लेकर भी निर्मला सीतारमण ने कहा कि NCCF इस सप्ताह के अंत में दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर टमाटर की एक बड़ी बिक्री की योजना बना रहा है और इसमें दिल्ली के सभी कोने शामिल होंगे।
आज तक NCCF ने राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 8,84,612 किलो टमाटर वितरित किए हैं और यह आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और इसे बढ़ाया भी जाएगा…आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की थोक मंडियों में पहले से ही टमाटर की कीमतें 100 रुपये से नीचे कम होने लगी हैं और हमें उम्मीद है कि इससे हमें मदद मिलेगी। आज तक, हमने कोलार मंडी के माध्यम से टमाटर बुक कर लिया है – जो दिल्ली में 85 रुपये प्रति किलो पर आ रहा है…हमने आयात प्रतिबंध हटाकर नेपाल से आयात भी शुरू कर दिया है और नेपाल से टमाटर की पहली खेप वाराणसी, कानपुर में शुक्रवार तक ही पहुंचने की संभावना है।
मणिपुर में चल रही हिंसा के बीच विपक्ष द्वारा किए का रहे लगातार हमले के बीच निर्मला ने एक किस्सा सुनाया जो इस प्रकार है, उन्होंने कहा कि “मणिपुर, दिल्ली, राजस्थान कहीं भी हो, महिलाओं की पीड़ा को गंभीरता से लेना होगा। कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए। लेकिन मैं इस पूरे सदन को 25 मार्च 1989 को तमिलनाडु विधानसभा में हुई एक घटना की याद दिलाना चाहता हूं तब तमिलनाडु में विधानसभा में जयललिता की साड़ी खींची गई थी। वे उस समय एलओपी थीं। वहां बैठे DMK सदस्यों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन पर हंसे…क्या DMK जयललिता को भूल गई है? तुमने उनकी साड़ी खींची, तुमने उनको अपमानित किया। उस दिन जयललिता ने शपथ ली कि जब तक वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी, सदन में कभी नहीं आएंगी। दो साल बाद वे(जयललिता) तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में लौटीं।”
निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर हमलावर रहीं।





