ताज़ा खबरें

वाशिंगटन हवाईअड्डे पर पाक वित्त मंत्री ‘डार’ के खिलाफ लगे चोर-चोर के नारे, वीडियो हुआ वायरल

वाशिंगटन हवाईअड्डे पर पाक वित्त मंत्री ‘डार’ के खिलाफ लगे चोर-चोर के नारे, वीडियो हुआ वायरल

 

वाशिंगटन हवाईअड्डे पर पाकिस्तानी वित्त मंत्री ‘इशाक डार’ के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। देश के लिए मदद मांगने अमेरिका पहुंचे पाकिस्तानी वित्त मंत्री डार को यहाँ हवाईअड्डे पर चोर चोर के नारों का सामना करना पड़ा। बता दें अमेरिका के हवाईअड्डे पर पाक वित्त मंत्री के स्वागत के लिए पाकिस्‍तान के अमेरिका में तैनात राजदूत मसूद खान समेत अन्‍य अधिकारी वहां पहुचें थे। जैसे ही डार हवाईअड्डे के गलियारे में आए और अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया, तभी पीछे से उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। उनके खिलाफ एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए।

https://twitter.com/yusufjamilinc/status/1580879605137039360

 

जानकारी के मुताबिक 72 साल के डार ने हाल में पकिस्तान के वित्त मंत्री का पदभार संभाला है। उन्हें मिफ्ताह इस्माइल की जगह नियुक्त किया गया। डार विश्व बैक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की वार्षिक बैठकों में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन पहुचें थे। इस बैठक में उन्होंने पाकिस्तान में आयी बाढ़ से हुए विनाश के बारे में अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं को अवगत कराया और अंतरराष्ट्रीय ऋणदाता संस्थानों से कर्ज की शर्तों में बदलाव किये जाने की मांग की। गौरतलब है कि पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ में करीब 1700 लोगों की मौत हो गई है और 40 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि यह देश अपने ऋण दायित्वों को पूरा नहीं कर सकेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button