ताज़ा खबरेंभारतविदेशवीडियो

वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, अंबाला एयरबेस पर किया फ्लाईपास्ट, दिया वाटर कैनन सेल्यूट, देखें वीडियो

भारतीय वायुसेना को आज नई ताकत मिल गयी है। फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमान आज औपचारिक रूप से वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल हो गए है। राफेल को अंबाला एयरबेस पर 17 स्कवॉड्रन ‘गोल्डन ऐरोज़’ में शामिल किया जा चूका है। अंबाला एयरबेस पर आज सुबह दस बजकर 20 मिनट पर राफेल की इंडक्शन सेरेमनी के बाद इसे सौंपा गया। आज राफेल की इंडक्शन सेरेमनी में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोंरेस पार्ले इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।

राफेल के लिए हुई सर्वधर्म प्रार्थना

भारतीय वायुसेना की प्रक्रिया के तहत सभी धर्मों के गुरुओं ने अंबाला एयरबेस पर पूजा की। इसके बाद विधिवत रूप से राफेल को बल में शामिल किया गया। इस दौरान जवानों की सलामती के लिए भी दुआएं मांगी गई।

अंबाला एयरबेस पर किया फ्लाईपास्ट

अंबाला में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर फ्लाईपास्ट के दौरान कम गति पर उड़ान भी भरी। राफेल की इंडक्शन सेरेमनी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने राफेल लड़ाकू विमानों के फ्लाईपास्ट को देखा।

वाटर कैनन सेल्यूट

अंबाला वायुसेना स्टेशन पर 5 राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम में राफेल विमानों को वाटर कैनन सेल्यूट दिया गया।

फ्रांसीसी कंपनी ने भारतीय पायलटों को दी राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग

राफेल जेट उड़ाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को खासतौर से ट्रेनिंग दी गई हैं। फ्रांसीसी कंपनी द्वारा कई समूहों में भारतीय पायलटों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साल 2018 में इस खास ट्रेनिंग के लिए एक फाइटर पायलट, एक इंजीनियर और चार तकनीकी विशेषज्ञों को पहले ग्रुप में चुना गया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button